Friday , April 24 2026

रामकिशोर कान्वेंट इण्टर कालेज : 12वीं में माही व 10वीं में अमित ने किया कॉलेज टाॅप





लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। 
रामकिशोर कान्वेंट इण्टर कालेज अभिषेकपुरम् जानकीपुरम विस्तार का यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के मेधावियों ने बेहतर परिणाम के साथ सफलता का परचम लहराया।

इण्टरमीडियट में 79.4 प्रतिशत अंक हासिल कर माही दीक्षित ने विद्यालय में टाॅप किया। तनु कश्यप ने 78.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, कंचन गौतम ने 77.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 76.6 प्रतिशत अंक के साथ छवि टंडन चतुर्थ और 74.4 प्रतिशत अंक के साथ Manahi Singh पंचम स्थान पर रहीं।



वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अमित सिंह ने विद्यालय में टाॅप किया। जबकि अनामिका शर्मा व कुमकुम यादव ने 83 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, मो. हामिद और रमन गौतम ने 82.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेधावियों ने सफलता का श्रेय टीचर्स व अभिवावकों को दिया। मेधावियों को प्रबन्धक जीपी शुक्ला व प्रिंसिपल बीना त्रिपाठी ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे छात्र-छात्राओं व टीचर्स की मेहनत एवं लगन का परिणाम बताया।