लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गुरुवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में बाल गाइड इंटर कॉलेज, गोसाईगंज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्कूल के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन से सफलता अवश्य हासिल की जा सकती है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। छात्रों का मानना है कि नियमित सेल्फ स्टडी और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

हाईस्कूल परीक्षा में उज्जवल ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उज्जवल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जबकि हाई स्कूल में 93% अंकों के साथ हर्षित निगम विद्यालय में दूसरे, 92.5% अंकों के साथ सृजन गुप्ता, देवराज गुप्ता तीसरे, 91.17% अंकों के साथ निष्कर्ष वर्मा चौथे और 91% अंकों के साथ अफ़्शा जहीन पांचवें स्थान पर रही। वहीं 90.83% अंकों के साथ अनुष्का यादव ने छठा, 90.67% अंकों के साथ अनिकेत पटेल, उदयदीप सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया।

इंटर मीडियट में 89% अंकों के साथ मानस कुमार ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं 86.4% अंकों के साथ आस्था श्रीवास्तव विद्यालय में दूसरे, 85.6% अंकों के साथ शिवाँशी वर्मा तीसरे, 85.2% अंकों के साथ सुबोध पटेल चौथे और 84% अंकों के साथ उभयराज यादव पांचवें स्थान पर रहे। वहीं 83.6% अंकों के साथ आकृति वर्मा ने छठा, 83.2% अंकों के साथ शालिनी यादव, आर्या तिवारी ने सातवां, 84.4% अंकों के साथ सोम आनंद वर्मा ने आठवां स्थान हासिल किया।

10वीं में 94.3% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप करने के साथ ही लखनऊ मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाले उज्ज्वल IAS अधिकारी बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहते हैं। उज्ज्वल के पिता देशराज सिंह सरकारी शिक्षक और मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal