Thursday , April 23 2026

तनाएरा : लॉन्च की समर वार्डरोब, शादी सीजन के लिए पेश की खास कलेक्शन रेंज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ की धूप एक बार फिर से शरबत, दोपहर की नींद और महकती शामों का मौसम ले आई है। इसी के मद्देनज़र टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने अपने कलेक्शन ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स और  ‘इनाया’ के लॉन्च के साथ खास मौकों के लिए पेश किए गए अपने पोर्टफोलियो को और भी रोमांचक बना दिया है। इन कलेक्शन्स में साड़ियों में कई डिज़ाइन शामिल हैं, जो पुरानी कारीगरी और आधुनिक अभिव्यक्ति के बीच तालमेल बनाते हैं। 

शादी से लेकर त्योहार, पार्टी, और रोज़मर्रा के जश्न तक- हर पल के लिए डिज़ाइन किए गए ये कलेक्शन्स हर वार्डरोब को सीज़न के अनुसार स्टाइलिश अपग्रेड देते हैं। इन कलेक्शन्स में विशेष शैली में डिज़ाइन किए गए परिधान शामिल हैं, जो गर्मियों के मौसम में महिलाओं को न सिर्फ आरामदायक अहसास देंगे बल्कि उनके लिए स्टेटमेन्ट भी बन जाएंगे। इन कलेक्शन्स का लॉन्च तनाएरा के हज़रतगंज स्टोर में किया गया। इस अवसर पर तनाएरा के सीएसएमओ सोमप्रभ कुमार सिंह तथा जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री मिस अहाना कुमरा भी मौजूद रहे।

लखनऊ जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर में यह लॉन्च बहुत अधिक मायने रखता है। जहां हर कोने में शहर की विरासत दिखाई देती है। परम्पराओं एवं शाश्वत सुंदरता के सहज आकर्षण की झलक देखने को मिलती है। सर्दियों में होने वाली भव्य शादियां के विपरीत गर्मियों में होने वाली शादियां बेहद खास होती हैं। क्योंकि इस मौसम में आप बिना किसी झंझट के अपनी पसंद के कपड़े पहनकर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। इन शादियों में बारीक कारीगरी वाली और सहजता से लहराती हल्की साड़ियाँ आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। 

उत्सव और कलात्मकता की इसी भावना को दर्शाते हुए, नया कलेक्शन ’द वैली ऑफ़ फ्लावर्स’ उत्सव के विचार से प्रेरित है। यह ऊँचे पहाड़ों पर स्थित घास के मैदानों के अलौकिक आकर्षण और फूलों की बारीकी को, कांजीवरम, बनारसी, माहेश्वरी और साउथ सिल्क जैसी मशहूर साड़ियों में ढालता है। साथ ही इसमें बांधनी, पैठणी, चंदेरी, घटचोला, बालूचरी, गढ़वाल, उपाड़ा और राजकोट इकत जैसी बारीक कलात्मकता भी शामिल है। 

इस कलेक्शन की साड़ियां रु 7,499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी ओर, ’इनाया’ प्रकृति और ब्रह्मांड की लय से प्रेरित है, और फैब्रिक की बनावट, बदलते रूपों तथा सहजता से लहराने वाले ड्रेप्स के माध्यम से गति और बदलाव की अभिव्यक्ति करता है; ये सभी पहलु आज के ज़माने के परिधानों को आधुनिक परिभाषा दे़ते हैं। यह कलेक्शन रु 3499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है।  

इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए, तनाएरा के सीएसएमओ सोमप्रभ कुमार सिंह ने कहा, “गर्मियों की शुरुआत के साथ ही लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में, कपड़ों के चुनाव में एक खास बदलाव आता है। यह बदलाव क्षेत्र के मौसम और स्थानीय लोगों के शानदार पहनावे के प्रति प्रेम से प्रभावित होता है। जिसका प्रभाव शादियों के पहनावे पर भी साफ झलकता है। 

समर वैडिंग का मार्केट पिछले कुछ सालों के दौरान लगातार विकसित होते हुए रु 51000 करोड़ के साड़ी मार्केट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए हम शानदार समर रेंज लेकर आए हैं। इस रेंज में रोज़मर्रा के लिए डिज़ाइन किए गए हल्के परिधानों से लेकर त्योहारों एवं खास मौकों के परिधान भी शामिल हैं। इस कलेक्शन के माध्यम से हम अपने उपभोक्ताओं को स्टाइल, आराम एवं मौके के अनुसार परिधान उपलब्ध कराकर विशेष अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।’’

अपने समर कलेक्शन को और भी बेहतर बनाते हुए, तनाएरा दो और कलेक्शन ’रास’ और ’समर एसेंशियल्स’ भी लेकर आई है, जो आपकी समर वार्डरोब को संपूर्ण बनाते हैं। बेहतरीन स्टाइल में डिज़ाइन किया गया कलेक्शन ’रास’ जश्नों और खास मौकों के लिए बनाया गया है, जहाँ समृद्ध बुनाई, आकर्षक रंग पारंपरिक शिल्प एवं आधुनिकता का संयोजन पेश करते हैं। यह कलेक्शन शादियों, त्योहारों और उन खास मौकों के लिए बेहतरीन है, जब आप सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं।

इसी तरह ’समर एसेंशियल्स’ कलेक्शन भी है, जिसकी कीमत रु1299 से शुरू होती है। इसे खासतौर पर रोज़मर्रा की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। हल्के, हवादार परिधान आराम और सादगीपूर्ण सुंदरता का संतुलन बनाते हैं, जो कार्यस्थल और अन्य हर स्थान पर पहनने के लिए परफेक्ट हैं। ये दोनों कलेक्शन आराम एवं भव्यता का बेहतरीन संयोजन हैं और आपकी समर वार्डरोब को संपूर्ण बनाते हैं।