Wednesday , April 22 2026

खत्म हुईं इंतजार की घड़ियां, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट

प्रयागराज (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी है। परिषद की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर भी परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

परिषद ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें।

इस घोषणा के साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, जो लंबे समय से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।