लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), लखनऊ के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। राणा शत्रुजीत ने 99.90 परसेंटाइल हासिल कर सिटी टॉपर का स्थान प्राप्त किया, जो सभी बैचों में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम और उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, लखनऊ के 23 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
JEE Main 2026 (सेशन 2) में आकाश लखनऊ क्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रसुख जैन ने 99.88 परसेंटाइल के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में जगह बनाई। उनके बाद अक्षत यादव ने 99.73 परसेंटाइल और अंशिका अग्रहरी ने 99.49 परसेंटाइल हासिल किए। मोहम्मद अली ने भी 99.24 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा, लखनऊ के छात्रों की सफलता उनकी मेहनत और आकाश के मजबूत शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है, जो हर स्तर पर छात्रों के विकास में सहायक है। उनकी लगन, निरंतर प्रयास और सुधार की भावना ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। मैं सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

इन परिणामों ने एक बार फिर छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता के प्रतिप्रतिबद्धता को उजागर किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ीट्रेनिंग, समय-समय पर मिले मार्ग दर्शन और नियमित मूल्यांकन को दिया। इन सभी कारकों ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के सहयोग से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह तैयार किया।
JEE Main परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है। इसी परीक्षा के माध्यम से छात्रों को NITs, IIITs और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। साथ ही JEE Advanced के लिए पात्रता भी प्राप्त होती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का मार्ग है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal