Monday , October 19 2026

SBI : दिवंगत रेलवे कर्मी के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेलवे कर्मियों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त करते हुए, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा- मिया गंज, उन्नाव ने रेलवे वेतन पैकेज के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पीएआई) दावा के अंतर्गत एक दिवंगत रेलवे कर्मी के परिवार को 1 करोड़ का चेक प्रदान किया।

इस त्वरित निपटान से भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे कर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण के प्रति अटूट निष्ठा झलकती है। रेलवे वेतन पैकेज में उच्च बीमा कवर, रियायती सेवाएँ और समर्पित सहयोग जैसी अनेक सुविधाएँ शामिल हैं। जो रेलवे कर्मियों और उनके परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।

इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ-4, उन्नाव के  क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार यादव, प्राची सोनकर, शाखा प्रबंधक, मिया गंज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।