लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष सत्र के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में AKTU के प्रशासनिक भवन के भूतल पर नारी शक्ति पदयात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सरोज पांडेय (कुलपति की पत्नी) ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वित्त अधिकारी केशव सिंह, वित्त लेखाधिकारी यामिनी जैन, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेन्द्र गुप्ता, डॉ. आकाश वेद, आरजू, अंजलि, प्रिया, डॉ. वर्षा, शुभी, सादिका एवं डॉ. पारुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal