लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नवाबों के शहर लखनऊ में अब बेकरी सेगमेंट में एक नया नाम जुड़ गया है। देश के प्रमुख और भरोसेमंद बेकरी ब्रांड्स में शुमार बॉन ने शहर में अपनी आधिकारिक एंट्री कर दी है। अपनी नवाबी तहज़ीब और लाजवाब खानपान के लिए मशहूर लखनऊ में बॉन ने कदम रखते ही स्वाद प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
लखनऊ जैसे शहर में, जहां हर व्यंजन में गुणवत्ता, परंपरा और बेहतरीन स्वाद की अपेक्षा की जाती है, वहां बॉन खुद को एक नए लेकिन मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहा है। ब्रांड अपने ताजगी, मुलायमपन और निरंतर गुणवत्ता के दम पर शहर के उपभोक्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है।
डिजिटल कैंपेन के जरिए खास शुरुआत
बॉन ने लखनऊ में अपनी एंट्री को एक खास डिजिटल अभियान के साथ पेश किया है। “ब्रेड में नवाब कौन? लखनऊ बोलेगा बॉन।” टैगलाइन के जरिए ब्रांड ने सीधे शहर के लोगों से जुड़ने की कोशिश की है। यह अभियान उपभोक्ताओं को ब्रांड के विभिन्न उत्पादों का अनुभव करने और खुद निर्णय लेने का आमंत्रण देता है।
विविध प्रोडक्ट्स से हर जरूरत का समाधान
बॉन अपने साथ ब्राउन ब्रेड, ट्रू ज़ीरो मैदा, आटा होल व्हीट ब्रेड, गार्लिक ब्रेड, बन, पिज़्ज़ा बेस और कुलचा जैसे कई उत्पाद लेकर आया है। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य डेली यूज़ के साथ-साथ हेल्दी विकल्प भी उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें।
मजबूत नेटवर्क से आसान उपलब्धता
ब्रांड ने लखनऊ में अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। अब शहर के लोग बॉन के प्रोडक्ट्स को नजदीकी जनरल स्टोर्स के अलावा रिलायंस रिटेल और डीमार्ट जैसे बड़े रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन सुविधा के तहत ज़ेप्टो और ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी ये उत्पाद उपलब्ध हैं।
गुणवत्ता और भरोसे की विरासत
साल 1985 में मनजीत सिंह द्वारा स्थापित बॉन का मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित है। यह कंपनी ब्रेड, बिस्कुट, केक, रस्क और कुकीज़ जैसे कई बेकरी उत्पादों का निर्माण करती है और उत्तर भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है। कंपनी के उत्पाद 55 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं और इसे भारत सरकार द्वारा नेशनल अवॉर्ड फॉर क्वालिटी प्रोडक्ट्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लखनऊ में बॉन की एंट्री से बेकरी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal