लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के ऑटोमोटिव बैटरी ब्रांड, एमरॉन® ने अपने ‘बॉस मैकेनिक’ कार्यक्रम के ज़रिए पूरे भारत के 5,000 से अधिक मैकेनिक को जोड़ा है। जिससे देश के वाहन सेवा (ऑटोमोटिव सर्विस) परितंत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और दृढ़ हुई है। कंपनी इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, आगामी सत्रों में इस कार्यक्रम का विस्तार कर देश भर के 25,000 मैकेनिक तक पहुंच बनाने की योजना बना रही है।
एमरॉन के बड़े मैकेनिक जुड़ाव प्लेटफॉर्म के अंग के तौर पर, ‘बॉस मैकेनिक’ के लखनऊ संस्करण इस क्षेत्र के 1000 से अधिक मैकेनिकों को एक मंच पर लाया। यह चार सप्ताह की पहल थी जिसे वर्कशॉप से जुड़े काम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को अपने तकनीकी कौशल, गति, निरंतरता और समस्या-समाधान की क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही उन्हें इस परितंत्र में पहचान भी मिली।
इस अभियान का समापन लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित होटल बंधन में शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जहां सभी फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने ‘बैटरी बूस्ट और एंड्योरेंस चैलेंज’ में मुकाबला किया। यह तकनीकी सटीकता, गति और एंड्योरेंस का कई चरणों वाला परीक्षण था। फिनाले में, अरबाज़ ऑटो सर्विस सेंटर के अयाज़ अंसारी का खिताब दिया गया और वे शहर के शीर्ष मैकेनिक के रूप में उभरे। विजेता को नई मोटरसाइकिल मिली, जबकि अंतिम दौर में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों (फाइनलिस्ट) को उनके प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और एमरॉन ब्रांड वाले स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।
अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी ऑटोमोटिव और होम एनर्जी बिजनेस (भारत और सार्क) चंद्रशेखर राधाकृष्णन ने इस पहल के बारे में कहा, “एमरॉन ने अपने ब्रांड को सिर्फ अपने उत्पादों के ज़रिए ही नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर, विशेष रूप से मैकेनिक समुदाय के साथ मज़बूत रिश्तों के आधार पर तैयार किया है। हर दिन, पूरे भारत में वाहन भरोसे के साथ चलते हैं और इसकी स्पष्ट वजह है, मैकेनिकों का अथक समर्पण के साथ किया गया काम। हमारा मानना है कि बेहतरीन काम अक्सर शांत तरीके से ही होता है। एमरॉन बॉस मैकेनिक के ज़रिए, हम उस हुनर और भरोसे का सम्मान करते हैं, जो वाहन परितंत्र को आगे बढ़ाते हैं। लखनऊ में मिली उल्लेखनीय सफलता हमें इस पहल को और भी शहरों में ले जाने के लिए प्रेरित करती है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal