Friday , April 17 2026

डिग्री नहीं, भविष्य चुनिए : जैन यूनिवर्सिटी देगी नई दिशा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बदलते दौर में केवल पारंपरिक डिग्री ही नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल हासिल करना भी उतना ही जरूरी हो गया है। इसी दिशा में छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जैन यूनिवर्सिटी (JAIN University) ने लखनऊ में अपने ‘फ्यूचरिस्टिक’ कोर्सेज के प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन के लिए पहल की है।

विश्वविद्यालय ऐसे कोर्सेज लेकर आया है, जो छात्रों को आने वाले समय की इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार करने पर केंद्रित हैं। इनमें डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और मॉडर्न मैनेजमेंट जैसे उभरते क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई है।

यूनिवर्सिटी का दावा है कि उसका पाठ्यक्रम पारंपरिक थ्योरी से आगे बढ़कर छात्रों को वास्तविक पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करता है। इंडस्ट्री से सीधे जुड़ाव और प्रैक्टिकल लर्निंग पर आधारित यह मॉडल छात्रों को करियर की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो रहा है।

जैन यूनिवर्सिटी को NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त है और इसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय रहे हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, यहां के छात्रों को 81.25 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है, जो इसकी मजबूत प्लेसमेंट प्रणाली को दर्शाता है।

इसी क्रम में लखनऊ में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जहां छात्र विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे।यह सत्र 19 अप्रैल को होटल स्योना रेजिडेंसी, लखनऊ में आयोजित होगा। इच्छुक छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।