लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के छात्र आयुष्मान त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
आयुष्मान त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष NCERT की किताबों से गहन अध्ययन किया और नियमित रूप से रिवीजन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही सैंपल पेपर का निरंतर अभ्यास भी उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा।
आयुष्मान ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी भी अंकों के लिए उन पर दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि वह बिना तनाव के अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सके।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने आयुष्मान की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal