BIET : छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह, 108 ने किया महादान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल और हरी-ओम् सेवा केन्द्र, लखनऊ के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष जी.एस. अग्रवाल, निदेशक डॉ. एस.के. अग्रवाल, प्रॉक्टर आर.पी. सिंह, डीन एकेडमिक, विभागाध्यक्षों, कुलसचिव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जे.के. श्रीवास्तव, संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कुल 108 रक्तदाताओं ने महादान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में योगदान दिया। रक्तदान के उपरांत सभी दाताओं को जलपान कराया गया तथा रक्त बैंक की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज प्रशासन ने सभी स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर को समाज एवं शुभचिंतकों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया गया।