Saturday , April 18 2026

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल : शत प्रतिशत रहा CBSE 10वीं का रिजल्ट, नितिन टॉपर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमतीनगर के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा और मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल के साथ-साथ परिवार का नाम रोशन किया।

नितिन पाण्डेय ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। वहीं वैष्णवी (93.4%) दूसरे, अंजली यादव (88.2%) तीसरे, लक्ष्मी सिंह (87.8%) चौथे पर रहीं। जबकि कृष्णा वर्मा, Prinkle Mahale व आरुषि मिश्रा ने 87.4% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य शालू श्रीवास्तव ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।