Sunday , April 12 2026

साहित्य परिषद अवध प्रांत की कार्यसमिति का पुनर्गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को मेरठ के हस्तिनापुर स्थित हंसापुर स्टेट में हुई। जिसमें प्रदेश के छह प्रान्तों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं संयुक्त महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी ने की। जबकि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल ने प्रदेश एवं प्रान्तों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

परिषद के अवध प्रांत प्रवक्ता अतुल मोहन सिंह ने बताया कि घोषित संरचना के अंतर्गत अवध प्रान्त की कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर विजय त्रिपाठी को पुनः दायित्व सौंपा गया। साथ ही द्वारिका प्रसाद रस्तोगी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब तक संयुक्त महामंत्री का दायित्व निभा रहे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य डा. बलजीत कुमार श्रीवास्तव को प्रान्त महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यसमिति के गठन से अवध प्रान्त के साहित्यकारों में उत्साह का वातावरण है। साहित्यकारों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में साहित्य परिषद की गतिविधियाँ और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली होंगी।