Saturday , April 11 2026

RR GROUP : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मेधावियों के सम्मान संग प्रज्ञान-2026 का समापन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘प्रज्ञान-2026’ का समापन शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर समां बांध दिया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (मैनेजिंग डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) एवं विशिष्ट अतिथि योगेश शुक्ला (विधायक, बख्शी का तालाब) के साथ सतीश चंद्र त्रिपाठी (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट), रमेंद्र सिंह (मोनू) प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख तथा संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बी.टेक (आईटी) प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी कुमारी ने 92.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जबकि पॉलिटेक्निक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा अग्निहोत्री ने 85.87 प्रतिशत अंक अर्जित किए। दोनों छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न शाखाओं के टॉपर्स एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और भविष्य में भी संस्थान इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मिस्टर प्रज्ञान’ एवं ‘मिस प्रज्ञान’ सहित एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन और समूह गायन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा ने अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन फेस्ट हेड खुशी अग्रवाल, को-हेड आयुष तथा टीम सदस्यों शाश्वत, अक्षत, इशिका, कुसाग्र, वंशिका, दिवांशु, आदर्श, अंश और जतिन सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। खेल गतिविधियों का संचालन स्पर्धा क्लब एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन तरंग क्लब द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आरती जायसवाल, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार बिमलेश सिंह चौहान, प्रथम वर्ष विभागाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, उपप्रधानाचार्य शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित समस्त संकाय एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।