लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड पहुंचे। उन्होंने केशव नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान स्वच्छताकर्मियों को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नागेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जहां विधायक डा. बोरा ने बुजुर्गों के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

विधायक डा. नीरज बोरा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया और योजनाओं के प्रभाव का फीडबैक लिया।

इस क्रम में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों भरत कुमार द्विवेदी, आर.के. तिवारी एवं रविशंकर बाजपेई, प्रधानमंत्री सूर्य घर सोलर योजना के लाभार्थी कौशल कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, के.वी. त्रिपाठी, आलोक कुमार खरे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी विजय शंकर पांडे एवं अंकित कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

अभियान में जयनारायण अवस्थी, विनोद बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह, विशाल गुप्ता, सुनील सिंह, अनिल मिश्रा, सतीश मिश्रा, किशोर प्रजापति, नवल किशोर त्रिपाठी, गुड़िया निगम, विनोद अवस्थी, सुधीर सिंह, रीता सिंह, गंगा प्रसाद तिवारी, उत्कर्ष दीक्षित, सुशील सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal