लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक की एएमसी कैंट शाखा ने शहीद सैनिक स्वर्गीय होम बहादुर गुरुंग की पत्नी दुर्गा देवी गुरुंग को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावे के तहत 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। जो एसबीआई के डिफेंस सैलरी पैकेज (DSP) की मजबूती एवं सशस्त्र बलों की सेवा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नेपाल के मूल निवासी सैनिक ने गोरखा राइफल्स में सेवा करते हुए 16 अगस्त, 2025 को शहादत प्राप्त की। भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक अवंतिका सिंह मिश्रा और कर्नल देवेश जयंत जोशी ने चेक प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की एजीएम दीप्ति द्विवेदी, अन्य बैंक अधिकारी और सेना के अधिकारी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि लखनऊ से जारी किया गया चेक नेपाल में भी भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के माध्यम से आसानी से जमा और क्लियर किया जा सकता है। जिससे सैनिकों के परिवार के लिए अंतरराष्ट्रीय लेनदेन आसान हो गया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal