Monday , April 20 2026

रेलवे ने एआई-डिजिटल तकनीक से यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को बनाया और बेहतर

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर संचार और सुविधाजनक यात्रा अनुभव के लिए कई नई तकनीकी पहलें शुरू की हैं। इन पहलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक संचार प्रणाली और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक उपयोग किया गया है।रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलवे ने 1,405 स्टेशनों पर रियल टाइम ट्रेन अनाउंसमेंट सिस्टम लागू किया है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी समय पर मिल रही है। यह सिस्टम नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से जुड़ा हुआ है, जिससे घोषणाएं स्वतः होती हैं।यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1,874 स्टेशनों पर एआई आधारित हाई-टेक वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में सक्षम है और फेस रिकग्निशन तकनीक से निगरानी को और मजबूत बनाता है।संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 1,396 स्टेशनों पर आधुनिक टेलीकॉम नेटवर्क आईपी एमपीएलएस तकनीक के जरिए स्थापित किया गया है। इससे रेलवे के विभिन्न ऑपरेशन्स जैसे टिकटिंग, ट्रेन कंट्रोल और वीडियो मॉनिटरिंग में तेजी और दक्षता आई है।इसके अलावा, कठिन इलाकों में स्थित रेल सुरंगों में टनल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे सुरंग के अंदर और कंट्रोल रूम के बीच लगातार संपर्क बना रहता है। इससे सुरक्षा और समन्वय में सुधार हुआ है।इन सभी कदमों से भारतीय रेल एक आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित परिवहन प्रणाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।—————