लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2026 का शुभारंभ संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसएस चौहान, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आरती जयसवाल एवं चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार बिमलेश सिंह चौहान, फर्स्ट ईयर को- ऑर्डिनेटर डॉ. आशुतोष शुक्ला व संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

प्रज्ञान 2026 के पहले दिन के खेल में क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में आरआर गांधी वॉरिअर्स बनाम आरआर शक्तिमान के बीच हुए मुकाबले में आरआर गांधी वॉरिअर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। आरआर गांधी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 68 रन बनाए।

जवाब में उतरी आरआर शक्तिमान की टीम 06 ओवर में 7 विकेट खोकर 62 रन ही बना पायी। इस तरह आरआर गांधी वॉरिअर्स ने 06 रन से जीत हासिल की। आरआर गांधी वॉरिअर्स की तरफ से धुरंधर पाल सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए व 3 विकेट लिए। धुरंधर पाल सिंह (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में अदिति मिश्रा (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष) विजयी रहीं। ब्वॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में शुभम् बिंद और अब्दुल बारी, ब्वायज़ रस्साकशी में विशाल कुमार (मैकेनिकल) की टीम जीती।

जबकि कबड्डी ब्वॉयज में शिवम् की टीम, सेवन टाइल्स में मैकेनिकल की टीम, आर्म रेसलिंग में हरि शुक्ला एवं हिमांशु तिवारी, वॉलीबॉल ब्वॉयज में स्पाइकरकिंग विजेता रही। जिसमें जतिन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal