लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेनो इंडिया ने एमजी चैरियट्स, हजरतगंज में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान नई डस्टर एसयूवी को लॉन्च किया। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और देशभर में इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इस वाहन का अनावरण समाजवादी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजी चैरियट्स के डीलर प्रिंसिपल आशीष अग्रवाल और वंदिता अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। रेनो इंडिया की ओर से RSM रमन और एरिया सेल्स मैनेजर जितेश सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (RGMP) पर निर्मित नई डस्टर को भारतीय सड़क परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है। जो बेहतर मजबूती, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और उत्कृष्ट हैंडलिंग प्रदान करती है। इसमें टर्बो TCe 160 इंजन दिया गया है, जो 163 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक (DCT) दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है।
इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, OpenR Link इंफोटेनमेंट सिस्टम में गूगल बिल्ट-इन के साथ एक आधुनिक और कनेक्टेड ड्राइविंग अनुभव मिलता है।

नई डस्टर पाँच वेरिएंट—ऑथेंटिक, एवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो+ और आइकॉनिक—में उपलब्ध है, जो विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है। रेनो अपने ग्राहकों के लिए लचीले सब्सक्रिप्शन प्लान और 7 साल की ‘Renault Forever’ वारंटी भी प्रदान कर रही है।
रेनो इंडिया के अनुसार, इस मॉडल को लॉन्च के साथ ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खासकर E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के लिए, जिसकी 2026 की पूरी आवंटन पहले ही बुक हो चुकी है। नए बुकिंग स्लॉट्स त्योहारों के सीजन के आसपास खुलने की संभावना है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal