लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रोएक्टिव और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर अपने सेंटर फॉर प्रिवेंटिव हेल्थ की शुरुआत की। इस सेंटर का उद्घाटन बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने किया। उन्होंने शुरुआती पहचान और लाइफस्टाइल आधारित बीमारियों की रोकथाम के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।
एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के सहयोग से यह नया सेंटर पर्सनलाइज्ड प्रिवेंटिव केयर, रिस्क असेसमेंट और लाइफस्टाइल गाइडेंस उपलब्ध कराएगा, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य को पहले से बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

लॉन्च के दौरान डॉ. नकुल सिन्हा (चेयरमैन – कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) ने कहा कि, “प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों जैसे लाइफस्टाइल डिजीज के बढ़ते मामलों के बीच, समय पर स्क्रीनिंग से लंबे समय की जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिकांश जीवनशैली संबंधी रोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और उनकी प्रोग्रेस व कॉप्लिकेशन एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। व्यापक जांच से हमें उन शुरुआती संकेतों की चेतावनी मिलती है जो भविष्य में गंभीर रूप ले सकते हैं। यह सेंटर लोगों को उनके रिस्क प्रोफाइल को समझने और समय रहते कदम उठाने में मदद करेगा।“
डॉ. हृदयनाथ त्रिपाठी (डायरेक्टर एवं एचओडी – इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) ने इस सुविधा के होलिस्टिक अप्रोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई गंभीर बीमारियां समय के साथ बिना लक्षण के विकसित होती हैं। स्ट्रक्चर्ड हेल्थ चेक-अप और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से हमारा फोकस शुरुआती पहचान और मरीजों को लंबे समय तक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन देना है।

डॉ. सुशील गुप्ता (प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड – एंडोक्रिनोलॉजी एवं डायबिटीज, मैक्स हॉस्पिटल) ने मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के प्रबंधन में प्रिवेंटिव केयर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत में डायबिटीज और एंडोक्राइन से जुड़ी बीमारियों के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। नियमित जांच और जोखिम कारकों की शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है। यह सेंटर समय पर हस्तक्षेप और बेहतर रोग प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।”
सेंटर फॉर प्रिवेंटिव हेल्थ में रूटीन हेल्थ चेक-अप, स्पेशलाइज्ड स्क्रीनिंग पैकेज और लाइफस्टाइल काउंसलिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल के साथ मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ प्रिवेंशन, शुरुआती निदान और पर्सनलाइज्ड मरीज देखभाल पर केंद्रित एक अग्रणी हेल्थकेयर प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal