नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस महान आध्यात्मिक विभूति को हमारी सभ्यता का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को याद किया।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस, त्याग और मानवता के प्रति गहरी संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, गरिमा और आस्था की रक्षा के लिए अडिग रहकर समाज को मार्ग दिखाया।प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का शाश्वत संदेश आज भी प्रासंगिक है और यह हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal