लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आंचलिक विज्ञान नगरी में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) का 49वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आगंतुकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिनमें पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिता एवं एग्ज़िबिट हंट क्विज़ प्रतियोगिता शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त स्काई ऑब्जर्वेशन तथा गैलरी का गाइडेड विज़िट भी आयोजित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक एवं रोचक अनुभव प्राप्त हुआ।

इस आयोजन में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जिसमें विजयी छात्रों को आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ के परियोजना समायोजक स्वरूप मंडल और इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

अंत में शिक्षा अधिकारी राम कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal