Saturday , April 4 2026

पक्का पुल से पुरनिया बंधा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम, मिलेगी जाम से राहत

चौड़ीकरण का कार्य शुरू, विधायक डा. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजधानी में पक्का पुल से पुरनिया बंधा मार्ग चार लेन का होगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने बहुप्रतीक्षित सीतापुर रोड से पक्का पुल बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पैंतालीस करोड़ की लागत वाली लगभग 3.2 किमी की यह परियोजना लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अगले 18 माह में पूरी की जाएगी।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो अब तक मात्र 5 मीटर चौड़ा होने के कारण जाम की गंभीर समस्या से ग्रस्त था। अब इसे डिवाइडर सहित 14 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिससे त्रिवेणीनगर, खदरा, फैजुल्लागंज सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में लखनऊ उत्तर में तेजी से विकास हो रहा है और यह परियोजना मील का पत्थर सिद्ध होगी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए भूमि पूजन समारोह में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, राघवेन्द्र शुक्ला, भाजपा नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, मनोज के. गुप्ता, पार्षद देवशर्मा उर्फ मुन्ना मिश्रा, मुसव्विर अली मंशु, प्रियंका बाजपेयी, रामूदास कनौजिया, स्वदेश सिंह, सी.बी. सिंह, अनुराग मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, वरिष्ठ नेता विनोद बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, चन्द्रशेखर गुप्ता, दया पाण्डेय, पूर्व पार्षद सगीर, रुपाली गुप्ता, सुनील सिंह, नम्रता सिंह श्रीनेत, अनिल मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, लवकेश सिंह, गौरव अवस्थी सहित एलडीए अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।