नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के भारतीय संस्कृति पोर्टल पर उपलब्ध संग्रहालय संग्रहों को अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 1,19,684 आगंतुकों ने देखा। यह जानकारी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल की सफलता को देखते हुए मंत्रालय ने मार्च 2026 में भारतीय संस्कृति पोर्टल 2.0 को विकसित और शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य भारत की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना है। आधुनिकीकरण तरीके से पुनर्निर्मित इस पोर्टल में आधुनिक रिएक्ट-आधारित आर्किटेक्चर, मॉड्यूलर और कंपोनेंट-आधारित डिज़ाइन, एपीआई-आधारित सिस्टम शामिल हैं, जो सर्च इंजन की गतिशीलता को और बेहतर बनाता है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को आसानी और तेज गति से पेज लोड करने मदद मिलती है।इस पोर्टल पर मौजूद 3डी एक्सप्लोरेशन सेक्शन और ‘भारत की प्रतिष्ठित लड़ाइयां’ नामक नए सेक्शन छात्रों और शोधकर्ताओं को आसानी से भारत के विरासत स्थलों के इतिहास, वास्तुकला और वृत्तांतों की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal