लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय दिवस का आरंभ प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 60 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विशाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में रुद्र प्रताप शर्मा, आस्था राय एवं बैडमिंटन खेल से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं के खेल का आयोजन एवं निरीक्षण किया गया। आज की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अधीरा यादव ने प्रथम स्थान, महक ने द्वितीय व विधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओ के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal