Thursday , April 23 2026
Screenshot

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना का संचार किया और उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनके विचार और आदर्श स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमिट रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन को साहस और दृढ़ संकल्प की अद्भुत प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना भी जागृत करता है।प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्। प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥ इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति साहस नहीं दिखाता, जोखिम नहीं उठाता और असाधारण कार्य करने का प्रयास नहीं करता, वह कभी भी ऐसा यश नहीं कमा सकता जो लोगों के मन को प्रभावित करे।