Saturday , October 17 2026

AKTU : उपहार पाकर खिले विशेष बच्चों के चेहरे

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की धर्मपत्नी सरोज पाण्डेय ने दृष्टि सामाजिक संस्था के विशेष बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित  किया। बच्चों के चेहरे भी उन्हें देखकर खिल गये। इस मौके पर सहा0 कुलसचिव डाॅ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय अन्य लोग मौजूद रहे।