कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की आशंका है। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्तीकराया गया है। मृतकाें की सही संख्या काे लेकर काई भी अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतकाें की पहचान करने में जुटी है।घटना के संबंध में सिराथू सीओ संतोष कुमार ने बताया कि डोरमा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब एक पिकअप वाहन पर सवारश्रद्धालु शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। लगभग पाैने चार बजे तभी उनका वाहन सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद चीख—पुकार मच गई और जाम लग गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव करते हुए सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हाइसे में कई लोगों की मौत की खबर आ रही है। इनमें बच्चे, महिलाएं शामिल है। पिकअप में 25 लाेग सवार थे, जाे फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र स्थित बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु शीतला धाम दर्शन करके वापस लौट रहे थे। फिलहाल घायलों को बेहतर इलाज मुहैया करया जा रहा है। मृतकों की संख्या काे लेकर अभी काेई अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मृतकाें की पहचान कराने की काेशिश में लगी है। विस्तृ़त विवरण की प्रतीक्षा है।
Oplus_16908288
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal