नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।”इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया,“श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”इसका अर्थ है- जो देवी श्वेत बैल (वृषभ) पर सवार हैं, जिन्होंने श्वेत वस्त्र धारण किए हैं, जो परम पवित्र हैं और जो महादेव को प्रसन्न करने वाली हैं, वे महागौरी मुझे शुभता और कल्याण प्रदान करें।नवरात्रि का आठवां दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal