AKTU : पौधरोपण संग सात दिवसीय विशेष NSS शिविर का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं फाॅर्मेसी संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संयुक्त रूप से कुलपति के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार से किया गया। एनएसएस की ओर से शिविर ग्राम रैथा एवं दुग्गोर में लगाया गया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा ग्रामवासियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण प्रो. ओ. पी. सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी आरजू गुप्ता, उप कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी अंजली सिंह, फार्मेसी के कक्षा समन्वयक शुभांश त्रिपाठी एवं सत्येंद्र पांडेय ने सहयोग प्रदान किया।