लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई के मार्गदर्शन व संरक्षण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय अलीगंज में संचालित रानी लक्ष्मीबाई रेंजर्स इकाई के 5 दिवसीय प्रवेश/निपुण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत झंडारोहण व प्रार्थना गीत के साथ हुई।

रेंजर्स प्रशिक्षक डॉ. पुष्पा यादव व छाया कश्यप ने सभी रेंजर्स को मार्च पास्ट, सैड सीन, दिशाओं का ज्ञान, इतिहास, खोज चिह्न जैसे महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. मीनाक्षी शुक्ला व रेंजर्स सदस्य डॉ. भानु प्रताप मिश्र भी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal