भाजपा महानगर की बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बनी कार्ययोजना


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में कैसरबाग कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की चल रही मंडल कार्यशालाओं पर विस्तृत कार्य योजना बनाई गई।

अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल स्तरीय पर कार्यशाला का आयोजन सात सत्रों में आयोजित किया जा रहा हैं। ये महाअभियान 13 अप्रैल तक आयोजित किया जाए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के सिद्धांतों से अवगत कराना हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को लखनऊ महानगर की विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी के साथ लगाया गया हैं।

बैठक में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, विनायक पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला दीपू, जी.डी. शुक्ला, महानगर मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, सचिन वैश्य, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, महानगर कोषाध्यक्ष मनोज के. गुप्ता, महानगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपेयी , महानगर संयोजक सोशल मीडिया टी.आर. जोशी, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया मणिकांत शुक्ला, महानगर संयोजक आई.टी. विभाग उत्तम प्रकाश मिश्रा, महानगर सह संयोजक आई.टी. विभाग संतोष सिंह, सतीश अडवानी उपस्थित रहें।