नई दिल्ली : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के लोकसभा सदस्य डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।डॉ. सुब्बा ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन पूरे हो चुके हैं।इस लंबी अवधि के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। चामलिंग के नाम अब तक किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में 8,930 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड था।डॉ सुब्बा ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य की जनता और अपने सभी सहयोगियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal