Friday , April 10 2026

प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हैं। राष्ट्र के लिए उनकी शहादत हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है। कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के लिए अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। औपनिवेशिक शासन की शक्ति से विचलित हुए बिना उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा। न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के दिलों में जोश भरते हैं।”