Sunday , March 22 2026

लखनऊ भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, के.के. अवस्थी बने उपाध्यक्ष

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्या ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह कार्यकारिणी प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद घोषित की गई है, जिसमें कुल 35 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषित सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष के रूप में राजकुमार वर्मा, अरविंद यादव, कृष्ण कांत अवस्थी, हंसराज लोधी, अनिल सिंह चौहान, शिव दर्शन यादव, प्रतिमा वर्मा और हंसराज रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री पद पर धीरेंद्र पाण्डेय ‘धीरू’, अंकित गुप्ता और गौरव सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में राजू कश्यप, धीरेंद्र मौर्य ‘धीरू’, विवेक सिंह, संजीव मिश्रा, मुकेश शर्मा, श्यामप्यारी लोधी, प्रतिमा सिंह और कामता प्रसाद रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्र प्रकाश अवस्थी (एडवोकेट) को नियुक्त किया गया है, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में  अभिषेक राजपूत, ज्ञानेंद्र सिंह पप्पन और अमित तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय से जुड़े दायित्वों में जिला मंत्री (कार्यालय) के रूप में रविराज लोधी तथा जिला सह मंत्री (कार्यालय) के रूप में संजय सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला सह मंत्री (कार्यालय) के रूप में अमरेंद्र सरोज को भी जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रबंधन के लिए जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चितरंजन पाण्डेय, जबकि जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में संतोष शर्मा और आशीष कनौजिया को नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जिला संयोजक के रूप में रवि द्विवेदी को दी गई है। उनके सहयोग के लिए जिला सह संयोजक सोशल मीडिया के रूप में अजीत यादव और निर्मल सिंह (भानु सिंह) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।आईटी सेल में जिला आईटी संयोजक के रूप में राजकुमार रोहित को नियुक्त किया गया है, जबकि जिला आईटी सह संयोजक के रूप में विपिन सक्सेना और अमित कश्यप को दायित्व दिया गया है।

जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।