लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को सीतापुर रोड स्थित सेक्टर-ए योजना कॉलोनी में पाल परिवार द्वारा आयोजित माता की चौकी में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। “जब बिगड़ी बनाती है मां, चुनर लहराती है…”, “मां तुम सजती रहो, हम सजाते रहें…” और “ऊंचे पहाड़ों में, सुंदर गुफाओं में…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन और ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रथम पूज्य भगवान गणेश के आह्वान स्वरूप “तेरा सजा दिया दरबार, गजानन आ जाओ…” भजन प्रस्तुत किया गया।

जिसके पश्चात सपना शुक्ला, किरन पाल, सीमा सहित अन्य महिलाओं ने “तेरा आह्वान है मैया, चली आओ…”, “मैने चौकी दी सजाए, तुम आन विराजो महारानी…”, “मैया माने या न माने, मनाएं जायेंगे…”, “सजधज कर बैठी मां…”, “आ जाओ मां दिल घबराए…”, “श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…”, “ऊंचे पहाड़ों में सुंदर गुफाओं में…” जैसे भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम में पुष्पा पाल, अनूप पाल, अनिल पाल, अजय, मधु पाल, विनेश, किरन पाल, तनिष्क, श्रद्धा शुक्ला, तनिष्का, इशिका, आकर्ष, ईशा और श्रिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिरस में सराबोर रहा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal