जयपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। IIHMR यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी ने तीन साल का एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य हेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी और शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रणजीत सिंह ने इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर कर साझेदारी की शुरुआत की।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और छात्र गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल को मजबूत करेंगे। साथ ही, वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर नवाचार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा, “हमारा मानना है कि हेल्थ सेक्टर की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। यह साझेदारी न सिर्फ छात्रों और फैकल्टी के लिए सीखने के बेहतर अवसर पैदा करेगी, बल्कि हेल्थकेयर सिस्टम के लिए नवाचार और साक्ष्य-आधारित समाधान विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal