Wednesday , March 18 2026

फीनिक्स पलासियो : ग्रैंड टेबल टेनिस टूर्नामेंट में हर उम्र के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शहर के खेल प्रेमियों के लिए यह सप्ताह खास रहा, जब फीनिक्स पलासियो में आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट ने उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल बना दिया। लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी तेज़ी, सटीकता और खेल भावना से दर्शकों का दिल जीत लिया।

आयोजन की सबसे खास बात इसकी सटीक और पेशेवर तैयारी रही। जहां ऑन-ग्राउंड व्यवस्थाओं से लेकर दर्शकों के अनुभव और स्वास्थ्य व सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। जिससे पूरा टूर्नामेंट सहज और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। साथ ही, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष क्लीनिक, टैलेंट सर्च सेशन और प्रदर्शन मंच तैयार किए गए। जिससे नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और खेल के प्रति उनकी रुचि और मजबूत हुई। 

बेहतर प्रैक्टिस ज़ोन, लाइव डेमो ने न केवल खिलाड़ियों और प्रायोजकों को अधिक पहचान दिलाई, बल्कि लखनऊ में टेबल टेनिस के माहौल को भी मजबूती दी। इसके साथ ही, विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फीनिक्स गिफ्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।

पुरुष सिंगल्स में शौर्य ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि आकाश द्विवेदी उपविजेता रहे। महिला सिंगल्स में स्वास्ति चंद्रा विजेता रहीं और साक्षी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष डबल्स मुकाबलों में लक्ष्य और शौर्य की जोड़ी ने पुरुष वर्ग में जीत हासिल की, वहीं आकाश द्विवेदी और दिव्यांश गुप्ता उपविजेता रहे। महिला डबल्स में अमाया और वार्तिका सिंह की जोड़ी ने बाजी मारी, जबकि साक्षी और स्वास्ति चंद्रा दूसरे स्थान पर रहीं।

सीनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जहां सचिन कुमार (40–49), बृजेन्द्र सिंह (50–59) और डॉ. डी.के. पुरुषोत्तम (60+) ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाया। विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 11,000 रुपये तक के फीनिक्स गिफ्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों में आगे बढ़ने का उत्साह और बढ़ा।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “यह टूर्नामेंट खेलों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के हमारे संकल्प का प्रतीक है। शहरभर से खिलाड़ियों की इतनी उत्साहपूर्ण भागीदारी और बेहतरीन प्रतिभा को देखना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन और लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के अमूल्य सहयोग के लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”