लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज स्थित पुराना दाऊद नगर के गौरी शंकर मंदिर के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की। साथ ही 76 लोगों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

इस शिविर में लगभग 200 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में राजेंद्र यादव (55 वर्ष) को बीपी/शुगर के साथ साथ आंखों की समस्या में उचित परामर्श एवं नजर का चश्मा भी दिया गया। सतीश कुमार (38 वर्ष) को सर्दी खांसी की दवा प्रदान की गई ।
चुन्नू लाल अवस्थी, इंद्र पाल, नवल किशोर, हरि प्रसाद, जगरानी, गणेश, फूलमती, रमेश, जलेशी, हरिओम, संजय मिश्रा, विजय कुमारी, रामू दास, हरि शंकर मिश्रा, कन्हैया लाल समेत कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त चश्मा वितरित किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal