लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इन दिनों रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला साहित्यकारों और पुस्तक प्रेमियों का पसंदीदा स्थल बना हुआ है। यहां साहित्यक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ अवधी व्यंजन उत्सव भी चल रहा है। पुस्तक मेले का चौथा दिन भी आयोजनों से भरा रहा। साथ ही स्टालों पर पाठक अपनी पसंद की किताबें छांटते दिखायी दिये।

रोहित बुक के स्टाल पर वाणी प्रकाशन की चर्चित पुस्तकों के बीच निंदा फ़ाज़ली, राहत इंदौरी, दुष्यंत कुमार, जान एलिया, गुलजार, बशीर बद्र, दिनकर, कुमार विश्वास आदि की शायरी कविताओं की किताबें हैं। तो मैं हिटलर की दासी थी, रामायण की महिला पात्र, राष्ट्रवाद बनाम देशभक्ति, विज्ञान का ज्ञान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रीतिकाल सैक्सुअलिटी का समारोह जैसी विविधतापूर्ण विषयों की चर्चित पुस्तकें हैं।

इसके अलावा यहां प्रसिद्ध उपन्यास भी ख़ूब हैं। बुक ग्लोब के स्टाल पर अचल प्रियदर्शी की ब्राण्ड हेमंत, डा. सीताराम इंडिया की भारतीय महिला राजनीतिज्ञ : संघर्ष से सफलता का सफर, रामनगीना मौर्य की कार्टून का खजाना जैसी बहुत सी किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं।
साहित्यिक मंच की गतिविधियों का आरंभ आज ‘काव्या सतत साहित्य यात्रा’ व शारदेय प्रकाशन के तत्वावधान में गोष्ठी व परिचर्चा से हुआ। गोष्ठी में मनोरमा लाल, करुणा पाण्डेय, अलका प्रमोद, मनु राय, पवन जैन, नेहा अग्रवाल नेह की उपस्थिति रही।। विपिन मलीहाबादी, मुकेश मिश्रा, स्वरिका कीर्ति, रेनू छाबड़ा, दीपा श्रीवास्तव, इला शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, निवेदिता श्री, अपर्णा सिंह, रोली सारस्वत, इन्दु सारस्वत ने रचनाएं पढ़ीं।
द्वितीय सत्र में एक बजे से निवेदिता श्री की पुस्तक ‘दशमेश पिता गुरु गोबिन्द सिंह जी’ पर चली चर्चा में मीनू खरे, राजवंत राज, विनीता मिश्रा, रत्ना कौल के साथ रेनू छाबड़ा, अलका प्रमोद व ज्योत्स्ना सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। दोपहर में यहीं डा.अमरेश मोहन की स्वास्थ्य से जुड़ी अंग्रेजी पुस्तक फिजियोथेरेपी आफ लाइफ का विमोचन हुआ।

लोक आंगन व नीलाक्षी फाउंडेशन के सहयोग से ज्योति किरन रतन के संयोजन मे चले अवधी व्यंजन उत्सव में नीलम वर्मा, मीनाक्षी साहू ने लोगों को फरे, नून बरी, गुलगुले, आलू कचालू के स्वाद से परिचित कराया।
शाम को सुंदरं के काव्य समारोह में वाराणसी के बृजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश और भोपाल के मनीष श्रीवास्तव बादल, डा. वीएम खरे, डा. अभिनव गुप्त, मंजू सक्सेना, अनिल यादव अनिकेत और वर्षा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में सम्मानित रचनाकारों के संग ओम् नीरव, डा. योगेश, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, हरिमोहन बाजपेयी माधव, हर्षवर्धन, ममता पंकज, नरेंद्र भूषण, गिरीशचंद्र अवस्थी, रवीन्द्रनाथ तिवारी, निर्भय नारायण गुप्त आदि की उपस्थिति रही।
17 मार्च के कार्यक्रम
- पूर्वाह्न 11:00 बजे – काव्यगोष्ठी
- अपराह्न 12:30 बजे अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से परिचर्चा व काव्य गोष्ठी
- अपराह्न 2:00 बजे पुस्तक विमोचन- अरविन्द पाण्डेय
- शाम 5: 00 बजे अवधी व्यंजन उत्सव
- शाम 5:30 बजे काव्यगोष्ठी- आभूषण संस्था
- शाम 7:30 बजे भुशुण्डि संस्थान का कार्यक्रम
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal