लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में MUIT Incubation & Innovation Foundation द्वारा Pulses Innovation Hub, ABIC, ICAR–IIPR, कानपुर के सहयोग से “Agri-business Opportunities in Pulses through Innovation and Technologies” विषय पर एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और उद्यमियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक आधारित एग्री-बिजनेस के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों को दालों के माध्यम से एग्री-बिजनेस की संभावनाओं, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता डा. आर. के. मिश्रा (प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं प्रभारी ITMU & ABI, ICAR–Indian Institute of Pulses Research) ने दलहन क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास और स्टार्टअप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक अनुसंधान और तकनीकों के माध्यम से दलहन उत्पादन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में युवाओं के लिए कई नए व्यवसायिक अवसर उपलब्ध हैं।

डा. मनमोहन देव (वैज्ञानिक, सीनियर स्केल, फार्म मशीनरी एंड पावर, क्रॉप प्रोडक्शन डिवीजन, ICAR–Indian Institute of Pulses Research) ने कृषि में आधुनिक मशीनरी और तकनीकी नवाचारों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी विकसित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हैं तथा एग्री-स्टार्टअप और मूल्य आधारित कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डा. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव डा. गिरीश छिम्मवाल, डीन एकेडेमिक्स लखनऊ कैम्पस डा. नीरज जैन, डीन एकेडेमिक्स नोएडा कैम्पस डा. तृप्ति अग्रवाल,
डीन (MSOA) डा. धीरज यादव, डा. भुपेश मिश्रा, इनक्यूबेशन मैनेजर पुनीत पांडेय व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डा. राजेश सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal