लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड शिल्पकार समिति का होली मिलन कार्यक्रम कुर्सी रोड स्थित डीडी लॉन धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्षद मुकेश चौहान का स्वागत समिति के अध्यक्ष एलआर आर्य एवं महासचिव केशव चंद्र आर्य ने प्रतीक चिन्ह देकर किया।

इस अवसर पर देवभूमि जनसरोकार समिति के कलाकारों ने बलवंत के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। जिसमें बलवत वाणगी, हेमा देवी, पार्वती देवी, ममता आर्य व रीमा ने गीत व नृत्य और रीमा वांणगी, खुशी, मीनाक्षी, दीप्ति, सृष्टि सचिन, नीमा, राधा, पार्वती व कृष्णा ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कमल राम आर्या, चंदन राम आर्या व मोहन आर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal