लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से दो दिवसीय ग्रैंड टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। जो शहर भर के स्पोर्ट्स लवर्स और उभरते खिलाड़ियों को एक साथ ला रहा है। टूर्नामेंट में पार्टिसिपेंट्स को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में टेबल टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाने और खिलाड़ियों को खेल भावना पैदा करने का मंच प्रदान करना है। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों पार्टिसिपेंट्स के लिए खुला है।
अलग-अलग एज ग्रुप में पार्टिसिपेट करने के लिए, टूर्नामेंट में निम्नलिखित कैटेगरी शामिल हैं:
* ओपन कैटेगरी (सभी आयु वर्गों के लिए)
* 40+ कैटेगरी
* 50+ कैटेगरी
* 60+ कैटेगरी
टूर्नामेंट के विजेता को ₹11,000 का फीनिक्स गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा, जो टूर्नामेंट में एक रोमांचक प्रोत्साहन जोड़ता है।

सुनील जोशी (कोच, लखनऊ जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन) ने बताया कि यह टूर्नामेंट सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि शहर के खेल प्रेमियों के लिए एक उत्सव है, जहाँ खिलाड़ी और दर्शक दोनों खेल के रोमांच को करीब से महसूस कर सकते हैं।
संजीव सरीन (रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), फीनिक्स मिल्स) ने कहा कि यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देता है कि खेल और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शॉपिंग और मनोरंजन। उन्होंने आगे कहा कि टीम शहर भर से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का स्वागत करने के लिए तैयार है, ताकि वह भाग लें और फीनिक्स पलासियो में दो दिनों के रोमांचक खेल उत्सव का आनंद उठाएं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal