Thursday , March 12 2026

विधायक ने जानकीपुरम और फैजुल्लागंज में किया विकास कार्यों का शिलान्यास

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गुरुवार को जानकीपुरम और फैजुल्लागंज में 8 सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनता की सुविधा और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इन कार्यों के संपन्न होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में और सुदृढ़ता आएगी।” 

शिलान्यास के क्रम में विधायक ने जानकीपुरम वार्ड तृतीय के अंतर्गत नहर रोड स्थित कमलेश के मकान से दीपक सिंह के मकान तक और रामू चौहान के मकान से संदीप कुमार वर्मा के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

जानकीपुरम वार्ड प्रथम के जानकी विहार में पं० राम प्रसाद बिस्मिल पार्क से अजीत शर्मा के घर तक और रमपुरवा गाँव में सत्येन्द्र सिंह के मकान से राम लाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय के कृष्ण लोक नगर में सरताज के घर के सामने और नन्हू प्रसाद के मकान से शहाबुद्दीन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।

वहीं फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय के प्रीति नगर में लोरिक सिंह यादव से राहुल मिश्रा के मकान तक और फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम के हरिओम नगर में रोशन लाल एडवोकेट के घर से अनिल राजपूत के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। 

इस अवसर पर पार्षद दीपक लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेई, सत्यदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, शैलेन्द्र मौर्या के अलावा रामशरण सिंह, राकेश पांडे, कृपा शंकर मिश्रा, सतीश वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, संदीप वर्मा, धीरज गुप्ता, संग्राम सिंह चौहान, विनोद मिश्रा, सी.के. वर्मा, राकेश पाण्डेय, जय प्रकाश अवस्थी, चुन्नी लाल, सत्येंद्र सिंह, राम लाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।