Wednesday , May 6 2026

DPS शहीदपथ : धूमधाम से मनाया गया युद्ध स्मृति चिन्ह अनावरण समारोह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीदपथ शाखा में युद्ध स्मृति चिन्ह अनावरण के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिग्रेडियर अक्षत सिंह सूर्यवंशी ने किया। इसके पश्चात एनसीसी कैडिट्स द्वारा शानदार कदमताल (मार्चपास्ट) प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों को गौरान्वित कर दिया।

सभागार में कार्यक्रम का अगला चरण दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की सीईओ स्वाति पाल, प्रधानाचार्या डॉ. मंजू लखनपाल, उपप्रधानाचार्या स्वाति सिंह मल्होत्रा तथा प्रवेश संचालिका दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों के सम्मान के पश्चात सीईओ स्वातिपाल ने प्रेरणादायी संबोधन दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशप्रेम से ओत प्रोत कर दिया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया। छात्रों ने मुख्य अतिथि से युद्ध और युद्ध नीति से संबंधित उनके अनुभव पर आधारित प्रश्न पूछे।