लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के सौजन्य से महिलाओं को रोजगार देने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज की प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की संस्थागत नवाचार परिषद, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा महिला प्रकोष्ठ के निर्देशन में लगभग 80 छात्राओं ने पंजीकरण कराया।

महाविद्यालय के आईआईसी, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. शरद कुमार वैश्य एवं उनके सहयोगी डॉ. विशाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार हेतु साक्षात्कार दिया। इस रोजगार महाकुंभ में प्रमुख रूप से फ्लिपकार्ट, महिंद्रा फाइनेंस, एयरटेल, टेली परफॉर्मेंस, मिंत्रा, एक्सिस बैंक, वॉलमार्ट, जेप्टो, कोजेंट, कृष्णा, मैक्स, डायक्शन, पैंटालून, इंपीरियल ऑटो, ऑटो लाइव, रामादा, स्पार्क इंडिया इत्यादि कंपनियों ने महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
महाविद्यालय की प्रियांशी अवस्थी, गरिमा तिवारी, साक्षी बाजपेई, अनामिका पाल, ग्लोरी, विनीता गौतम, नीतिका श्रीवास्तव, आरती, अंकिता, पूजा, सोनम सोनी, प्रगति श्रीवास्तव, वैष्णवी, खुशबू मधुलिका, रश्मि, आरूषा सिंह, प्रियंजलि गुप्ता एवं इशा कश्यप इत्यादि ने रोजगार हेतु इन कंपनियों में साक्षात्कार दिए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal