लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अयोध्या रोड स्थित गोयल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने एपेक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर कर CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरम सेवा संस्थान की अध्यक्ष वंदना सिंह व डॉ. अंजू गोयल ने दीप जलाकर कर किया।

उन्होंने बताया कि सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को हृदयाघात या सांस रुकने जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने की ट्रेनिंग दी गई, जिससे वे परिवार और समाज में जीवन रक्षक बन सकें। सीपीआर सीखना हर महिला के लिए आवश्यक है, क्योंकि घर-परिवार में अचानक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में तत्काल कार्रवाई से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल सेशन में डमी पर हाथों का सही उपयोग, छाती पर किस स्तर का दबाव देना है सिखाया गया। कार्यक्रम में गोयल आयुर्वेदिक कॉलेज, चंद्रा हॉस्पिटल, अवध नर्सिंग कॉलेज, निशात हॉस्पिटल, शेरवुड सहित आसपास की महिलाओं ने भाग लिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal