Friday , July 31 2026

बाल सुधार गृह की बालिकाओं के बीच हुई पेटिंग व निबंध प्रतियोगिता

 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकेटीयू की प्रथम महिला सरोज पांडेय की अध्यक्षता में एकेटीयू की महिला समिति की तरफ से बाल सुधार गृह (बालिका) में रहने वाली बालिकाओं के बीच पेटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर बाल सुधार गृह की संचालिका सफलता सिंह के नेतृत्व मे बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया। सरोज पांडेय द्वारा वहां पर कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं एवं अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डा. आयुष श्रीवास्तव, सुनील पांडेय व डॉ वर्षा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रिया आर्या, अंजली सिंह एवं आरजू गुप्ता ने भी अपनी सहभागिता दी।