लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज़ लॉन्च करने की घोषणा की। चौड़े मास्ट डिज़ाइन के साथ नए बोल्ड लुक वाली यह नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज़ भारी-भरकम काम के लिहाज़ से बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और दिखने में भी मज़बूत है। नई रोटावेटर सीरीज़ भारी-भरकम रोटावेटर श्रेणी – महावेटर और महावेटर एचडी – में 4 से 9 फुट तक रेंज में उपलब्ध होगी।
बाज़ार विश्लेषण और किसानों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार महिंद्रा की नई रोटावेटर सीरीज़ ढांचे के लिहाज़ से अधिक मज़बूत और बेहद टिकाऊ है। नई रेंज भारी-भरकम जुताई के काम और टूट-फूट को झेलने के लिहाज़ से अधिक प्रभावी होगी। साथ ही बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग के साथ, भारत में आम तौर आड़े आने वाली मुश्किलों और ऊबड़-खाबड़ खेती की सतहों पर लंबे समय तक भरोसेमंद बनी रहेगी।
डॉ. अनुषा कोथंदरमन (उपाध्यक्ष और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय परिचालन और व्यवसाय प्रमुख – फार्म मशीनरी – महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस) ने आकर्षक डिज़ाइन वाली रोटावेटर सीरीज़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकरण बेहद ज़रूरी है और रोटावेटर खेतों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे नए डिज़ाइन वाले रोटावेटर बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ किसानों में अपने खेती के उपकरणों के प्रति मालिकाना अहसास बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं ताकि वे जब ट्रैक्टर के बारे में सोचें तो सिर्फ आजीविका ही नहीं बल्कि इस शानदार साथी के पास होने का भी विचार आए। शुरुआत में 4 से 9 फुट की श्रेणी में पेश किए गए, नए स्टाइल वाले रोटावेटर महिंद्रा के उत्तर प्रदेश में बड़े डीलर नेटवर्क पर विभिन्न चरणों में पेश किए जाएंगे और इस तरह वे धीरे-धीरे किसानों तक पहुंचेंगे।”
नए डिज़ाइन वाली रोटावेटर रेंज महिंद्रा के मौजूदा रोटावेटर मॉडल की जगह लेगी, लेकिन महिंद्रा अपने मौजूदा मॉडल लाइन-अप को जारी रखेगी, ताकि ग्राहकों को पूरा पोर्टफोलियो मिले जो खेती से जुड़ी अलग-अलग प्राथमिकताओं और परिचालन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करे। महिंद्रा ने देश के जज़्बे के सम्मान में, तिरंगे से प्रेरित रंगों – मेटैलिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटालिक ग्रीन – में सीमित-संस्करण वाले महिंद्रा रोटावेटर भी पेश किए। महावेटर एचडी, सुपरवेटर और जायरोवेटर ज़ेडएलएक्स+ वेरिएंट में उपलब्ध, यह संस्करण भारत के किसान समुदाय की शक्ति और दृढ़ता का सम्मान है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal